सोनभद्र

घर से लापता युवक का शव नहर पुलिया में मिलने से फैली सनसनी

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना के पटवध अमिला धाम रोड धैकार बस्ती के आगे सोनपम्प मुख्य नहर पुलिया के समीप रविवार दो बजे के लगभग नवयुवक का शव मिलने से हडकंप मच गया।
शव की शिनाख्त गुड्डू 25 वर्ष पुत्र संतलाल धैकार निवासी पटवध थाना चोपन जनपद सोनभद्र जो शनिवार से ही घर से लापता था। जिसकी तलाश परिजनों ने नात रिस्तेदार, पास पड़ोस इत्यादि जगहों पर खोजते रहे लेकिन कही पता नहीं चला। रविवार को उसके घर से महज कुछ दूरी पर सोन पम्प मुख्य नहर पुलिया के निचे नवयुवक का शव परिजनों द्वारा देखे जाने पर परिजन के घर में कोहराम मच गया। जिसकी जानकारी चोपन पुलिस को मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App