सोनभद्र

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन इंददेव सिंह अध्यक्ष और देवकुमार यादव बने महामंत्री

बीजपुर ( रामजियावन गुप्ता ) आगामी दशहरा व दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने हेतु रविवार को माँ दुदहिया देवी के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया । वैठक शिवधारी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस समिति ने पिछले वर्ष पूजा का कार्यभाल सम्भाला था
वही समिति इस वर्ष भी कार्य सम्भाले। बैठक में सर्वसम्मति से इंद्रदेव सिंह को अध्यक्ष चुना गया अन्य पदाधिकारियों में भोला वर्मा व देव कुमार यादव को उपाध्यक्ष, डॉ देवकुमार यादव को महामंत्री एवं प्रकाश चंद विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार सूचना मंत्री,मकरध्वज सिंह संगठन मंत्री
की जिम्मेदारी दी गई जिसका सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से अनुमोदन किया । संरक्षक की जिम्मेदारी शिवधारी गुप्ता, परशुराम पाल, कल्याण दास विश्वकर्मा, मुखदेव यादव और श्रीराम यादव को दी गई।
चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा कर बधाई दी गई । कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीराम यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रामअशोक गुप्ता,देवदास यादव,मनोज सोनी,जितेंद्र पाल, संतोस गुप्ता,सोहन लाल,शिशु जायसवाल,मनोज सोनी,रामधनी गुप्ता के साथ काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App