सोनभद्र

भारत खेलों की महानशक्ति बनेगा — राजकुमार

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस को अत्यंत हीं उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने बताया की मेजर ध्यानचंद का संपूर्ण जीवन भारतीय खेल संस्कृति का प्रतीक है। आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि खेलों को हम जीवन का हिस्सा बनाएंगे और प्रत्येक दिन एक घंटा खेल के मैदान में देंगे। उन्होंने कहा कि जब पूरा राष्ट्र इस दिशा में आगे बढ़ेगा, जब हर गली-मोहल्ले के बच्चे खेलेंगे, जब हर परिवार अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करेगा; तभी भारत वास्तविक अर्थ में खेल महाशक्ति बनेगा और एक स्वस्थ तथा ऊर्जावान समाज का निर्माण हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि डीएवी के पूर्व छात्र नीरज चोपड़ा, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर आने वाले समय में रिहंदनगर के विद्यार्थी भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपना नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों से जूझना भी सिखाता है। स्वयं महर्षि दयानंद सरस्वती शारीरिक बल को विशेष महत्त्व देते थे। *आज डीएवी रिहंदनगर एनटीपीसी प्रबंधन के सहयोग से ‘खेलो इंडिया, फिट इंडिया और एक घंटा खेल के मैदान में’ की थीम को आगे बढ़ा रहा है।* इसके बाद प्राचार्य ने सिक्का उछालकर खो-खो एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। अरूण कुमार सिंह के निर्देशन में वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हुआ तो अलिशा सिंह के निर्देशन में लड़कियों ने खो-खो प्रतियोगिता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। अलिशा सिंह स्वयं खो-खो में नेशनल खेल चुकी हैं। शगुफ्ता शबनम ने लड़कियों का स्किपिंग प्रतियोगिता करवाने में अभूतपूर्व योगदान दिया; वहीं टैग आफ वार में नीरज गुप्ता तथा सर्वेश श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। स्पोर्ट्स डिबेट डी सी शुक्ला तो कबड्डी प्रतियोगिता मनोज पांडे एवं मनीष विश्वकर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के चारों सदन- दयानंद, अरविंद, विवेकानंद एवं श्रद्धानंद ने पूरे उत्साह से भाग लिया और सभी विद्यार्थियों ने प्रण किया कि ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अवश्य देंगे। इस अवसर पर डॉ आर के झा, विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, समता सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, रंजना सिंह, ज्योत्स्ना यादव, सोनी कुमारी, बबिता कनौजिया के साथ पूरा विद्यालय परिवार शामिल रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बभनी पुलिस ने साइबर ठगी के 3600 रुपये वापस कराए बड़े ही हर्षो उल्लास से बेलकप मे मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती नवरात्रि मे कोन पुलिस की बड़ी कारवाई 4.94 किलो गाजा के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार दरवाजा खुलवाकर मां-बेटी पर हमला, लाठी-डंडे से सिर फोड़ा — थाने में तहरीर शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न कोन व्यापार मंडल की मासिक बैठक व होली मिलन समारोह संपन्न बाजार समस्याओं पर जताई नाराजगी श्रीराम कथा के छठवें दिन राम सीता विवाह प्रसंग सुन निहाल हो गए भक्तगण मोबाइल देखने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की नृशंस हत्या जांच में जूटी पुलिस अनुसूचित जनजाति को पंचायत चुनाव मे मिले 21 फीसदी आरक्षण रामनवमी जुलूस की तैयारी मे जुटे जेबीएस कार्यकर्ता
Download App