सोनभद्र

जरहा न्याय पंचायत में अवैध पैथोलॉजी सेंटर का खेल, स्वास्थ्य विभाग नही दे रहा ध्यान

बीजपुर (सोनभद्र) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजपुर क्षेत्रांतर्गत बीजपुर बाजार, पुनर्वास, डोडहर , नेमना, चेतवा, जरहा, पिंडारी सहित अन्य गावों के कस्बों में जगह-जगह दुसरे के नाम का पोस्टर बैनर लगाकर अप्रशिक्षित पैथोलॉजी संचालक गरीब लोगो का मनमानी जांच के नाम पर मनमाफित फीस शुल्क ले रहे है।कोई रशीद न देकर आर्थिक शोषण कर लोगो को फर्जी रिपोर्ट दिया जा रहा हैं और मरीजो की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कई मरीजो को गलत रिपोर्ट व मनमानी फीस को लेकर विवाद हो चुका है। जन चर्चाओं पर गौर करें तो
स्वास्थ्य विभाग के जीमेदार अधिकारियो के संरक्षण में कई दर्जन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजीसंचालकों पर समय पर स्वास्थ्य महकमा क्यों कार्यवाई नही करता यह चर्चा का विषय है। और विभाग को इनके बारे में कितने वैध और कितने अवेध पैथोलॉजी संचालित हो रहे है। कुछ पता ही नही है। क्षेत्र में जब किसी मरीज की मौत हो जाति है। तब महकमा खानापूर्ति करने के लिए आनन- फानन में कार्रवाई का पटकथा लिख दुकानों को सील किया जाता है। फिर कुछ दिनो बाद संचालकों द्वारा बोर्ड बैनर व नाम बदल कर फिर संचालन शुरू कर दिया जाता है। इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र अश्वनी कुमार ने कहा की पीड़ितो द्वारा लिखित शिकायत देने पर संचालकों के विरूद्ध कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App