सोनभद्र

11 लाख कैश 32 लाख के जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी। स्थानीय कस्बा के वार्ड नं पांच में चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर तोड़कर 11 लाख कैश 32 लाख करीब की कीमती जेवर चोरी कर फरार हो गए। वृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे 6-7 चोरों ने चोरी के बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बड़ी चोरी कर पुलिस को खुला चुनौती दे दिया है। जबकि इसके पूर्व में आईटीआई कालेज के ठीक पीछे से जंगल की ओर करीब एक किलोमीटर दूर तक के 11 हजार बोल्टेज का तार चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। धनौरा आईटीआई कालेज के ठीक बगल में अर्जुन सिंह के घर से लाखों के गहने व नगदी और ग्राम प्रधान डूमरडीहा के घर से लाखों के गहने व नगदी चोरी कर चुके हैं।

चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित परिवार मु आलम ने बताया कि बीते 27 अगस्त को रांची अपने पत्नी व बच्चों के पास गए हुए थे। आलम नगर के प्रतिष्ठित बीड़ी व बीड़ी पत्ती का कारोबार करते हैं। जबकि आलम फैशन गारमेंट्स दुद्धी कस्बा के मेन मार्ग पर थोक व फुटकर व्यवसायी हैं। दुकान का काम देखने वाले कर्मचारियों ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बीड़ी का सामान लेने गए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। कर्मचारियों ने घटना की सूचना अपने मालिक मु आलम व कोतवाली पुलिस को दिया। कोतवाली पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर देखा तो बड़ी घटना को अंजाम देकर चोरों ने बेचैन कर दिया। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों के गिरोह को देखा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। फॉरेंसिक टीम चोरी की घटना को लेकर साक्ष्य जुटाई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 6-7 चोर रात में चोरी की घटना को अंजाम मिलकर दिया है। सभी चोर बाहरी हैं। सक्रीय गिरोह एक साथ मिलकर नगर में कई जगहों पर भ्रमण किया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App