सोनभद्र

चार दिवसीय टेस्ट मैच में अनपरा लायंस को हरा ऊर्जान्चल टाइगर्स बनी चैंपियन

अनपरा (सोनभद्र)

14 से 17 अगस्त तक सीआईएसएफ मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस स्व.बाबू लाल वर्मा एकमात्र चारदिवसीय टेस्ट क्रिकेट मैच में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को 302 रनों से हराकर चैंपियन बनी । ऊर्जान्चल टाइगर्स पहली पारी में 238 रनों पर सिमट गई जिसमें उत्कर्ष ने 37, धैर्य ने 25, कप्तान साक्षी मिश्रा ने 16 रन बनाए, विवेक-अंश ने 3-3 विकेट लिए । अनपरा लायंस अपनी पहली पारी में 66 रनों पर सिमट गई जिसमें हर्षवर्धन ने नाबाद 10 रन बनाए, विशाल ने 4, धैर्य ने 2 विकेट लिए । इस प्रकार ऊर्जान्चल टाइगर्स को 172 रनों की बढ़त मिली दूसरी पारी में टाइगर्स 212 रनों पर सिमट गयी जिसमें उत्कर्ष ने 30, निखिल 20, कप्तान साक्षी ने 120 गेंद खेलकर 9 रन बनाई विवेक व सूर्यकांत मिश्रा ने 3-3 विकेट लिए इस प्रकार जीत के लिए अनपरा लायंस को 385 रनों का लक्ष्य मिला जवाब में अनपरा लायंस 82 रनों पर सिमट गई जिसमें विशाल ने 3, वैभव, अंशुमन ने 2-2 विकेट लिए ।
मैन ऑफ द मैच विशाल कुमार को अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता हेमन्त उपाध्याय व सहायक अभियंता नरेंद्र पासवान के द्वारा दिया गया । विजेता,उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी दिया गया । साक्षी मिश्रा के शानदार खेल के लिए यूपीसीएल अलीगढ़ के दानवीर सिंह द्वारा क्रिकेट शू देकर मनोबल बढ़ाया गया ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App