सोनभद्र

रायपुर पुलिस ने 25 हजार इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर पुलिस ने 25 हजार इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार। रायपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 65/2025 धारा- 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त अमीरुद्दीन अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम टोड़ी थाना भगवानपुर भभुआ (कैमूर) बिहार उम्र करीब 30 वर्ष लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे रायपुर पुलिस व थाना पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुअरसोत बार्डर के पास से वांछित 25 हजार पुरस्कार घोषित अभियुक्त अमीरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण
अमीरुद्दीन अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम टोड़ी थाना भगवानपुर भभुआ (कैमूर) बिहार उम्र करीब 30 वर्ष ।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश प्रकाश पाण्डेय, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र ।
2.थानाध्यक्ष श्री रामदरश राम, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
3.व0उ0नि0 सूबेदार यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
4.उ0नि0 उदयभान राव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
5.का0 अखिलेश कुमार, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
6.का0 ओमप्रकाश यादव, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App