सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के सिरसोती नक्टु पेट्रोल पंप से पैट्रोल भरा कर लोट रहे रामल्लू पाल पुत्र राजमन पाल उम्र 40 वर्ष निवासी डोडहर के टोला बेल्हवा जैसे सड़क पर निकले विपरीत दिशा से तेजी से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मारा और मौके से फरार हो गया। रामलल्लू पाल मौके पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने से कान से लहू जानें लगा। मौके पर आसपास के रहवासियो व राहगीरों की भिड़ लग गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने गंभीर रूप से घायल रामलल्लू को गाड़ी में लेकर आनन -फानन में धनवंतरी चिकित्साल्य एनटीपीसी रिहंद नगर पहुंचाया जहा उपस्थित डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन तत्काल उसे लेकर मध्य प्रदेश के सिंगरोली ट्रामा सेन्टर गए जहा मौजुद डाक्टरों ने जांच के पश्चात रामलल्लु को मृत घोषित कर दिए। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया की मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अग्रिम कार्रवाई बैढन पुलिस द्वारा पीएम कराया जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि पेट्रोल पम्प के पास हाइवा आधे सड़क पर खड़ा करके टायर निकाल कर पंचर बनवा रहा था। जिसके कारण यह घटना घटी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App