सोनभद्र

डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन अपराधी को विजय चौरसिया ने टीयूवी कार चाकू चापड़ के साथ किया गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन अपराधी को विजय चौरसिया ने टीयूवी कार चाकू चापड़ के साथ किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन मे एडिशनल एसपी अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण मे चोपन एसएचओ विजय चौरसिया ने रात मे उ प्र गांधी स्मारक निधि बिक्री भंडार खादी ग्रामोद्योग भवन सलखन की इमारत के बगल स्थित खंडहरनुमा भवन ग्राम सलखन में डकैती की योजाना बना रहे 6 अपराधी को गिरफ्तार कर कब्जे से 1 अदद चाकू नाजायज, 01 अदद चापड नाजायज, 01 अदद चार पहिया वाहन टीयूवी वाहन यूपी 64 एडी 3780, 06 अदद एन्ड्रोयड मोबाईल फोन व जामा तलाशी से 1600/ नगद बरामद किया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 286/25 धारा 310(4) बीएनएस व मुकदमा अपराध संख्या 287/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व मुकदमा अपराध संख्या 288/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1.सतीश पाल पुत्र हीरामणि पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल
2.सुरेश पाल पुत्र रामखेलावन पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल
3.अजय कुमार पाल उर्फ विनोद पुत्र गिरधारी पाल निवासी नौगांव थाना घोरावल
4.अरूण कुमार उर्फ बब्बू पुत्र ओमप्रकाश विश्वकर्मा निवासी ग्राम पेढ़ थाना घोरावल
5.अजय गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी ग्राम पेढ़ थाना चोपन
6.आनंद पाल उर्फ जुगनू पुत्र बुल्लू पाल निवासी पेढ़ थाना घोरावल

बरामदगी का विवरण
01.एक अदद नाजायज चाकू ।
02.एक अदद नाजायज धारदार चापड़ ।
03.एक अदद चार पहिया वाहन TUV वाहन संख्या UP 64 AD 3780 ।
04.1600/- रुपये नगद व 6 अदद एन्ड्रोयड मोबाईल फोन ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
01.प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
02.उ0नि0 आशीष कुमार पटेल, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन जनपद सोनभद्र
03.व0उ0नि0 उमाशंकर यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
04.हे0का0 आशीष कुमार सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
05.हे0का0 सीताराम यादव, चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र
06.हे0का0 विनेाद कुमार, थाना चोपन जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App