सोनभद्र

शिव प्रताप वर्मा की नेक पहल आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चे को परिजन से मिलवाया

अनपरा/सोनभद्र शिव प्रताप वर्मा की नेक पहल आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चे को परिजन से मिलवाया।

रामसागर पुत्र छोटेलाल निवासी बजरंग नगर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी गयी कि उनका पुत्र ऋतुराज उम्र 12 वर्ष, कक्षा आठवीं का छात्र, पारिवारिक नाराज़गी के कारण घर से कहीं चला गया है। सूचना पर द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त बालक औड़ी तिराहे से होते हुए रेलवे स्टेशन अनपरा की ओर गया है। रेलवे सुरक्षा बल सरकारी रेलवे पुलिस से तत्काल संपर्क स्थापित कर जाने वाली ट्रेन त्रिवेणी एक्सप्रेस के सभी सम्बंधित आरपीएफ थानों को सूचित किया गया। संयुक्त प्रयासों से यह ज्ञात हुआ कि बालक टनकपुर में मौजूद है। वहां से समन्वय स्थापित कर बालक को सुरक्षित ट्रेन से बुलवाकर थाना अनपरा लाया गया तथा उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। वही बच्चा पाकर उनके परिजनो के आखो से अश्रु की धारा फुट पड़ी। साथ ही परिजनो ने शिव प्रताप वर्मा को दुआये देते हुये साधुवाद दिया।

वही शिव प्रताप वर्मा ने बातचीत में बताया के आपरेशन मुस्कान के तहत हम लोगो को वैसे तो काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन जब घर परिवार वाले दुआयें देते हैं तो हम पुलिसकर्मियों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम दिखता है और इस बात का सुकून भी पुलिस की छवि जनता के बीच इसी बहाने कुछ अलग सी बने।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App