सोनभद्र

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के प्रयास से वापस मिला रुपया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) क्षेत्र में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद कमर कस लिया है ताजा मामला स्थानीय निवासी संजय कुमार पुत्र राजबली गुप्ता के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पांच हजार रुपए की साइबर ठगी कर ली गयी खुद को ठगा महसूस कर संजय द्वारा मामले की सूचना साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर पर देकर शिकायत दर्ज करा दी गयी।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में थाना बीजपुर की साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर फ्राड हुयी धन राशि को फ्राड खाते में होल्ड कराया व सम्बंधित बैंक से पत्राचार कर बुधवार को संजय के मूल खाते में फ्राड गयी राशि 5000 को वापस करा दिया गया।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मोबाइल फोन द्वारा साइबर अपराधी फ्राड कर रहे है जिससे सावधान रहने की जरूरत है किसी को अपनी निजी जानकारी न दे न ही पैसे देने या इनाम निकलने जैसे प्रलोभन से बचे।किसी को भी मोबाइल पर आयी ओटीपी सम्बंधित कोई जानकारी न दे अगर कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो घबराय नही तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा दे ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App