सोनभद्र

यूरिया खाद न मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड पर बुधवार को यूरिया खाद न मिलने से नाराज़ क्षेत्रीय किसानों ने प्रदर्शन किया।उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द खाद दिलाये जाने की मांग किया।मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि सभी लोग यूरिया के लिए परेशान है।यूरिया न मिलने से उनके समक्ष खेती को लेकर समस्या उतपन्न हो गई है।मंगलवार को किसानों को सूचना मिली थी कि लैम्पस पर यूरिया आई है ।

परंतु बुधवार को लैम्पस पर यूरिया लेने के लिए जब किसानों की भीड़ इकट्ठी हुई तो यूरिया वितरण करने वाला कर्मचारी लैम्पस बंद करके बिना बताए चला गया।यूरिया न मिलने से नाराज़ किसान खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने पंहुचकर नारेबाजी भी किया।कृपाशंकर पनिका,शिवपूजन,आलोक,रामभरोस,कुंजबिहारी,अमरजीत,
संतोष,इत्यादि दर्जनों किसानों ने जल्द यूरिया की उपलब्धता की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App