सोनभद्र

यूरिया खाद न मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड पर बुधवार को यूरिया खाद न मिलने से नाराज़ क्षेत्रीय किसानों ने प्रदर्शन किया।उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द खाद दिलाये जाने की मांग किया।मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि सभी लोग यूरिया के लिए परेशान है।यूरिया न मिलने से उनके समक्ष खेती को लेकर समस्या उतपन्न हो गई है।मंगलवार को किसानों को सूचना मिली थी कि लैम्पस पर यूरिया आई है ।परंतु बुधवार को लैम्पस पर यूरिया लेने के लिए जब किसानों की भीड़ इकट्ठी हुई तो यूरिया वितरण करने वाला कर्मचारी लैम्पस बंद करके बिना बताए चला गया।यूरिया न मिलने से नाराज़ किसान खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने पंहुचकर नारेबाजी भी किया।कृपाशंकर

पनिका,शिवपूजन,आलोक,रामभरोस,कुंजबिहारी,अमरजीत,
संतोष,इत्यादि दर्जनों किसानों ने जल्द यूरिया की उपलब्धता की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App