सोनभद्र

सोनभद्र में तीन घंटे हुई जमकर बारिश, सड़कों पर भरा पानी: किसानों के खिले चेहरे, लोगों को गर्मी से मिली राहत

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद में एक सप्ताह बाद बुधवार को जमकर बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए, जबकि शहरी इलाकों में जलभराव से जाम की स्थिति बन गई। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका द्वारा नालियों की उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई दिनों बाद हुई बारिश के चलते लोगो को एक तरफ जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ बारिश के बाद नगर में धर्मशाला चौराहा, मंडी गेट के पास, फ्लाईओवर के नीचे समेत अन्य जगहों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। सभी इलाकों में हुई बारिश से हर ओर जलमग्न हो गया। वही पहाड़ी नदियों और नालों में पानी बढ़ने से बांधों के जलस्तर में भी वृद्धि होने की संभावना है। राबर्ट्सगंज के इमरती कालोनी के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सड़क पर करीब दो फिट पानी पूरे दिन चलता रहा। पानी का बहाव इतना तेज था कि लोग आने जाने से कतरा रहे थे। तमाम लोगों की बाइक, स्कूटी, कार के इंजन में पानी जाने से खराब हो गई। लोग इस दुर्व्यव्यवस्था पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आए। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि इस समस्या का निदान निकाला जाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App