सोनभद्र

सोनभद्र में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन: डीएम के नेतृत्व में निकली यात्रा, सरकारी कर्मचारी रहे शामिल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद और स्वतंत्रता दिवस से पहले सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह रिमझिम बारिश के बूंदों के बीच स्वर्ण जयंती चौक से यह यात्रा शुरू हुई।
जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी इस यात्रा में शामिल हुए। सफाई कर्मी, स्वास्थ्य विभाग, नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राएं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी इसमें भाग लिया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अश्वनी कुमार, डीपीआरओ नमिता शरण कर्मचारियों हाथ में झंडा लेकर पैदल चलते रहे। यात्रा स्वर्ण जयंती चौक से शुरू होकर कचहरी तिराहा होते हुए पुनः स्वर्ण जयंती चौक पर पहुंची।
डीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में बारिश के बाद भी लोगों का जनसैलाब इस यात्रा में शामिल हुआ। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं ने तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान भाजपा नेता मनोज सोनकर, यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, एसीएमओ कीर्ति आजाद बिन्द, पीके सिंह, एमजी रवि, देवानंद पाठक आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App