सोनभद्र

अनियंत्रित लूना सवार बुआ का लड़का की मौत, मामा का बेटा रीफर

दुद्धी। अनियंत्रित लूना सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा जख्मी युवक को जिला अस्पताल के लिए रिफर हुआ। कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक लूना से ममेरे भाई के साथ गांव में ही सड़क किनारे खड़े बाइक में अनियंत्रित होकर टकरा गया। जिससे दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलवस्था में ग्रामीणों ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान संजय कुमार शर्मा 32 पुत्र श्याम कुमार शर्मा निवासी देवरी म्योरपुर की मौत हो गई। दूसरा घायल युवक दीपनारायण शर्मा 28 पुत्र बिगन राम शर्मा निवासी बिडर गंभीर हालत में घायलवस्था में जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

बताया जाता है कि मृतक संजय कुमार शर्मा निवासी देवरी थाना म्योरपुर अपने ममेरे भाभी के दशगात्र में शामिल होने के लिए आया हुआ था। मामा के छोटे बेटे के साथ गांव में घूमने के लिए लूना बाइक से निकला युवक गांव में ही सड़क किनारे खड़े बाइक में टकरा गया। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना की जानकरी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दिया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App