सोनभद्र

लोढ़ी में बने एडीटीसी का सदर विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिला मुख्यालय स्थित छपका पावर हाउस के पीछे तेज सिंह प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र पूर्वांचल में दूसरा और जनपद में पहला प्रशिक्षण केंद्र है, जहां सभी प्रकार के वाहनों का चलाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। अब भारी वाहन के चालकों को ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, विशिष्ट अतिथि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश्वर यादव ने शुक्रवार को तेज सिंह प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। यह जनपद का पहला प्रशिक्षण केंद्र है।

मुख्य अतिथि सदर विधायक ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में सरकार की मंशा के अनुसार प्रत्येक जिले में आटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक की स्थापना पीपीपी माडल के तहत खोला जा रहा है। जिस क्रम में पूर्वांचल में गाजीपुर के बाद सोनभद्र में दूसरे एडीटीसी का उद्घाटन हुआ है। यहां से प्रशिक्षित चालक एआरटीओ कार्यालय से वाहन की ड्राइविंग लाइसेंस ले सकेंगे। इसके अलावा एलएमवी, एचएमवी और दो पहिया वाहन की ट्रेनिंग दी जायेगी। अब भारी वाहन की ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा। एआरटीओ राजेश्वर यादव ने कहा कि अब परिवहन विभाग से लाईसेंस लेने से पूर्व इसी स्कूल में आवेदकों को ड्राइविंग का टेस्ट देना होगा। यहां से सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदक आवेदन दे पाएंगे। डायरेक्टर अरविन्द सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान एलएमवी प्रशिक्षणार्थी को 29 घंटे 30 दिन की कक्षा होगी। जिसमें सड़क सुरक्षा, सैद्धान्तिक, सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन धाराओं की जानकारी, साइन बोर्ड, वाहन पार्ट्स की जानकारी, सेमुलेटर प्रशिक्षण, ट्रैक में वाहन की ट्रेनिंग ट्रेनर के द्वारा दिया जाएगा। स्कूल में ही इसकी परीक्षा ली जाएगी। सफल चालकों को प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट स्कूल से दिया जाएगा। इस मौके पर पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता, संभागीय निरीक्षक पियूष कुमार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, मुकेश राय, अनूप तिवारी, प्रमिला जायसवाल, धरम सिंह, रजनीश मिश्रा, अनिल पाण्डेय, जनार्दन सिंह, प्रदीप सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App