सोनभद्र

अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के नगर इकाई कमेटी की बैठक संपन्न

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी की नगर इकाई द्वारा मंगलवार को, रेणुकूट कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक रघुनाथ गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजन कर कमेटी के सोनभद्र जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष द्वारा रेणुकूट के समस्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज को अब तक जनसंख्या के अनुपात में सत्ता में उचित भागीदारी नहीं मिल पाई है उन्होंने वैश्य समाज के सभी वर्गों से एक जुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष रमाशंकर केसरी ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की एकता का परिचय देते हुए सशक्त चुनावी तैयारी की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने बताया कि पार्टी की रणनीति राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर अंगारा के मार्गदर्शन में तैयारी की जाएगी इसके अलावा बैठक में राजकुमार गुप्ता, अनुज अग्रवाल, बृज किशोर गुप्ता, लल्लन गुप्ता, आदि ने अपने संबोधन में वैश्य समाज को एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय देने पर बल दिया बैठक में प्रमुख रूप से संतोष गुप्ता, प्रभात मोहन, चंदन जायसवाल, विजय गुप्ता, बृज किशोर, अजय जोहरी, मंगल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनुज अग्रवाल, संजीव अग्रहरि, डब्लू गुप्ता, महेंद्र प्रताप गांधी, राजेश गुप्ता, लड्डू केसरी सहित वैश्य समाज के दर्जनों लोग लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App