सोनभद्र

यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता एवं सख्ती से प्रवर्तन हेतु चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन में आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को जनपद सोनभद्र की यातायात प्रभारी विनोद कुमार यादव द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के कुल 252 चालान तथा चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट लगाए चलने वालों के कुल 24 चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया। इस कार्यवाही मे यातायात उपनिरीक्षक केके शुक्ला, भरत कुमार राय, आरक्षी चालक जमील अहमद आदि शामिल रहे।

अभियान का उद्देश्य
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना।

जनजागरूकता के अंतर्गत की गई करवाई
• हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए चालकों को जागरूक किया गया।
• पंपलेट वितरण व मौखिक संवाद के माध्यम से नियमों की जानकारी दी गई।
• चालकों को नियमों के उल्लंघन पर कानूनी दंड के प्रावधानों से अवगत कराया गया।

पुलिस का संदेश
यातायात नियमों का पालन करें – स्वयं की सुरक्षा करें एवं दूसरों की भी।
यातायात पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App