सोनभद्र

इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) इनरव्हील क्लब दुद्धी ने शनिवार को कस्बा में स्थित “इच्छिता कैम्पस” परिसर में बड़े उत्साह के साथ हरियाली तीज मनाई। क्लब की महिलाओं ने दिलचस्प खेलों और विभिन्न नृत्य प्रदर्शनों के साथ हरियाली तीज का आनंद उठाया। क्लब की अध्यक्ष राखी जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। हरे रंग के परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने सबसे पहले गीतों की धुन पर नृत्य कर खूब मनोरंजन किया। महिलाओं ने झूला झुल कर सावन के महीनों का लुफ्त उठाया। क्लब की अध्यक्ष राखी जायसवाल सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि यह त्योहार खासकर महिलाओं से जुड़ा है। सावन में जब चारों पर हरियाली रहती है, तो महिलाएं इसका आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं। हरियाली तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और हमारी सभ्यता को दर्शाता है। यह उत्सव परिवारों को जोड़ने का काम करता है। यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं, जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में प्रतिभाग करती हैं। इस अवसर पर एडिटर तारा जायसवाल, कुसुम गुप्ता, विनीता मसीह, माधवी जायसवाल, रेखा श्रीवास्तव, स्वाति झा, चिंता, लता, प्रीति, सुनीता कमल, आभा, प्रियंका, कृति, व्यूटी, डॉ पुष्पांजलि कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App