विंडमगंज पुलिस ने खेत जोतने, मारपीट, गाली गलौज धमकी देने वाले 7 आरोपी को किया गिरफ्तार कब्जे से असलहा बरामद

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज पुलिस ने खेत जोतने, मारपीट, गाली गलौज धमकी देने वाले 7 आरोपी को किया गिरफ्तार कब्जे से असलहा बरामद।
विंडमगंज थाना पर आवेदक सुरेन्द्र कुमार पुत्र चंदमणी यादव निवासी ग्राम फुलवार टोला सुईचट्टान ने प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके अरहर के खेत को ट्रैक्टर से जबरन जोत दिया गया। मना करने पर गाली-गलौज की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई है। उक्त के आधार पर थाना विंडमगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 106/2025 धारा 352, 351(3), 324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण मे 7 आरोपी मे से 2 आरोपी 01.गामा यादव पुत्र जोखन यादव निवासी खिदिरपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर, 02.रमेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव निवासी इन्दारा, थाना कोपागंज, जनपद मऊ, उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद DBBL एवं 01 अदद SBBL (12 बोर बन्दूक) लाईसेंसी असलहा जब्त किया गया एवं 5 नफर अन्य अभियुक्तगण 01.हरिओम मिश्रा पुत्र ईश्वरदत्त मिश्रा निवासी धोबही, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, 02.सुधांशु उपाध्याय पुत्र योगेश कुमार उपाध्याय निवासी बजहा, थाना कछवा, जनपद मीरजापुर, 03.धर्मराज दुबे पुत्र लालता प्रसाद दुबे निवासी तिलंगा, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही, 04. विनय श्रीवास्तव पुत्र शम्भू श्रीवास्तव निवासी फुलवार टोला सुईचट्टान थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र, 05.अंनन्द श्रीवास्तव पुत्र आदित्य प्रताप श्रीवास्तव निवासी फुलवार टोला सुईचट्टान थाना विण्ढ़मगंज सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 191(2) बीएनएस एवं 27 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. प्र0नि0 शेषनाथ पाल थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 संजय कुमार राय थाना विण्ढ़मगंज सोनभद्र।
3. हे0का0 जितेन्द्र प्रताप थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 दिनेश कुमार प्रजापति थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।



