सोनभद्र

शिवगुरु की शिष्यों ने “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत निकाली जुलूस

दुद्धीमदन (मोहन तिवारी) स्थानीय नगर में रविवार को शिव गुरु के शिष्यों ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत जुलूस निकाल कर पेड़ लगाने का आह्वान किया। कैलाश गुप्त रामानुज दुबे ने कहा कि इस कालखंड की प्रथम शिवशिष्या राजमणि दीदी नीलम आनंद के 73वें जन्मदिन के अवसर पर शिवशिष्य परिवार द्वारा 73 हजार पौधारोपण के संकल्प के साथ अपने-अपने हाथों में एक-एक पौधा लेकर नगर भ्रमण किया। यह जुलूस वन विभाग के गेस्ट हाउस से निकल कर म्योरपुर तिराहा, तहसील मोड़, श्री संकट मोचन मंदिर चौक, अमवार मोड़ होते हुए पुनः वापस हुआ।

शिवशिष्य परिवार लोगों को जुलूस के माध्यम से कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। लोगों ने सन्देश देते हुए कहा कि “सांसे हो रही हैं कम’ आओ वृक्ष लगाए” धरती माता करे पुकार वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार”। इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश मोहन, भोला, सुर्यनारायण, विकास, शिवकुमार, आशा, बसंती, सुषमा, ममता, अमरनाथ, मनोरमा, अनिल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App