सोनभद्र

फुलवार के सुईचटा न में जमीन पर कब्जा करने गए असलाधारी बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार के राजस्व गांव सुईचट्टान में जमीन कब्जा करने के लिए लगभग 6 की संख्या में आए असहलाधारी बाउंसर व ग्रामीणों के बीच तीखी नोक झोक के बाद पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में किसान सुरेंद्र यादव के तहरीर पर विनय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव के साथ बाउंसरों को धारा 106/25, 352, 351(3), 324(4) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया है।

फुलवार ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सुई चट्टान में लगभग 1990 के दशक में हुए सर्वे के दौरान अधिकारियों की मिली भगत से नाम चढ़वाने में काफी हेरा फेरी किया गया है जिसका नतीजा है कि आज कागज पर नाम किसी और का बोल रहा है तथा उक्त जमीन पर बाप दादा के जमाने से रहाइसी घर बनाकर तथा जोड़-तोड़ कर रहा है कोई और। इसी का नतीजा है कि बीते शनिवार की शाम को पूर्वज के जमाने से जोत कोड कर अरहर, मक्का लगाएं सुरेंद्र यादव की जमीन पर विनय श्रीवास्तव बैगरह के द्वारा आधा दर्जन असलहाधारी बाउंसर को लाकर फसल लगी खेत को पुनः जोत कोड करके कब्जा करने के प्रयास के दौरान तीखी नोकझोंक के दौरान पहुंचे स्थानीय प्रशासन की सक्रियता से मामला वहीं पर रुक गया, नहीं तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका को कोई नहीं टाल सकता था वही थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल ने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है किसी भी तरह का कोई अप्रिय घटना नहीं होने दिया जाएगा गलत लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App