सोनभद्र

हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार दसवें दिन रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सावन माह के दसवें दिन रविवार को शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल, डाक्टर विजय,उर्मिला देवी, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, चंचल गुप्ता, सविता मिश्रा,अशोक कुमार केसरी शिवकुमारी केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, प्रियंका गुप्ता, मनोज केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। उधर शनिवार को शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। जिसमें किरन मोदनवाल, प्रियंका गुप्ता, सारिका गुप्ता, पिंकी केसरी, रेखा मोदनवाल, राधिका केसरी, चंदा केसरी व लाडो केसरी शामिल रही। आरती, पूजन में प्रमुख रूप से कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज, शेषनाथ मिश्रा महाराज, भुनेश्वर महाराज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App