सोनभद्र

विकास नगर की खराब सड़क को लेकर रहवासियों ने नपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सीसी रोड़ व नाली निर्माण की मांग

सोनभद्र(विकास द्विवेदी)

राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के लाखन बाबा मंदिर से पुसौली सम्पर्क सड़क मार्ग की निर्माण कराये जाने के मांग को लेकर रहवसियों ने रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
रहवासियों में सुरेंद्र पटेल, सुरेंद्र जायसवाल, पीतांबर प्रताप सिंह, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह, अरुण प्रताप सिंह, अजीत कुमार, राजीव कुमार गौतम, राजेश कुमार आदि ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि राजा लाखन बाबा मंदिर से पुसौली सम्पर्क मार्ग पर इन दिनों बड़े-बड़े गड्डे हो गए है। बारिश के वजह से इन गड्डों में पानी भर गया है। जिससे पैदल, साइकिल, मोटर साइकिल, टोटो रिक्शा को आने जाने में दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ा गड्डा होने के कारण कई बार तो टोटो रिक्शा सवारी लेकर गिर भी चुके है। बारिश के कारण लोग कीचड युक्त चलने को मजबूर है। स्थानीय लोगों ने वार्ड के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रति उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। लोगों का कहना है की सड़क व नाली निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्क़तों का सामना न करना पड़े। इधर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी के समक्ष पीडब्लूडी व डूडा के अधिकारियों के साथ वार्ता कर सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर किया जायेगा। फिलहाल गड्डों में गिट्टी व जेएसबी गिरवा दिया जा रहा है, जिससे की लोगों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। जनता की समस्या का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App