सोनभद्र

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग मारकुंडी घाटी के दुर्गा मंदिर के समीप जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन हो रहे हादसे।

सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता)एसीपी टोल वेज कम्पनी के अधिनस्थ वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग मारकुंडी घाटी के दुर्गा मंदिर के समीप सड़क मे जगह-जगह भयंकर गड्ढे हो जाने से अक्सर दो पहिया वाहन अक्सर अनियंत्रित होकर गिर कर चोटहिल हो रहे है।मार्ग से यात्रा करने वाले एंव मारकुंडी बाजार के लोगो ने बताया की मारकुंडी घाटी के दुर्गा मंदिर के समीप सड़क मे कई महीनो से जगह-जगह भयंकर गड्ढे हो गए है। जिससे खासकर बाइक से यात्रा करने वाले लोग अनियंत्रित होकर गड्ढे मे गिरकर गभीर रूप से जख्मी हो जा रहे है। वही ट्रक चालक संजय कुमार,दीनदयाल पटेल आदि ने बताया की रात्री के दौरान उक्त गड्ढे के चपेट मे आने से वाहन क्षतिग्रस्त होने से आर्थिक क्षति हो रही है। उन सभी के द्वारा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग निर्माण कम्पनी एसीपी टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड लोढ़ी टोल आफिस पर अधिकारियो के कई बार सूचित करने के वावजूद गड्ढे नही भरा जा रहा है जिससे आए दिन लोग हादसे के शिकार हो रहे है।इसके साथ ही मारकुंडी घाटी के मार्ग मे पथ्थर एंव ड्रस्ट की साफ-सफाई भी नही की जाती जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते है।एसीपी टोलवेज कम्पनी मार्ग के दुरूस्त रखने मे उदासीन रवैए अपनाए हुए है जिससे आए दिन मारकुंडी घाटी मे हादसे होते रहते है।इस समन्ध मे लोढ़ी स्थित एसीपी टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक से सम्पर्क किया गया तो उन्होने काल रिसीव नही किया लिहाजा उनका पक्ष नही लिया जा सका।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App