सोनभद्र

दुद्धी स्टेशन पर ट्रेनों की ठहराव को लेकर सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नही होने पर होगा आंदोलन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)धनबाद मंडल के रेलवे स्टेशन दुद्धी (DXN) पर ट्रेनों की ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर स्टेशन अधीक्षक को जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम दर्जनों प्रधानों के साथ ज्ञापन सौंपा। रविवार को रेलवे स्टेशन दुद्धी पहुँच जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम, ग्राम प्रधान जगत नारायण, सरजू प्रसाद, अब्दुल्लाह अंसारी, फखरुद्दीन अंसारी, अंजय देवी, ममता देवी ने स्टेशन अधीक्षक एन के सिन्हा को अखिलेश मिश्रा (रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेल धनबाद) ज्ञापन देते हुए कहा दुद्धी महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 60 खजूरी रेलवे गेट बंद कर दिया गया। नया रेलवे लाइन के नीचे आवागमन के लिए सकरा अंडरपास बना है। जिसमें आम आदमी को आने-जाने में बरसात के दिनों में दो-तीन फीट रोड पर पानी जाता है। जिसका निदान होना आवश्यक है। जो गेट पहले से चालू था। उसे बंद कर देने से गेट पर दिघुल अमवार अमवार नगवां निमियाडीह टेढ़ा इत्यादि ग्राम पंचायत के लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही है। बरवाडीह से लखनऊ के लिए त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस के बदले नई ट्रेन देने एवं झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दुद्धी नगर स्टेशन पर ठहराव किया जाए। रेलवे गेट 63 सिटी गेट को ओवरब्रिज ही बनाना नया संगत होगा। दुद्धी रेलवे स्टेशन पर यात्री में अंधेरा होने के कारण समस्या उत्पन्न रहता है। लाइट की व्यवस्था की जाए। एवं प्रथम श्रेणी द्वितीय श्रेणी के लिए नया प्रतीक्षालय पूर्ण सुविधायुक्त का निर्माण कराया जाए। रेलवे स्टेशन के बाहर रोड का मरम्मत निर्माण कार्य बाहर में साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, सुंदरीकरण कराया जाए। बुकिंग काउंटर को स्टेशन ऑफिस से अलग बनाकर यात्रियों को बैठने की व्यवस्था एवं बिजली पंखा पानी शौचालय आदि की सुविधा दी जाए। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष परमजीत सिंह, राजू शर्मा, अजय यादव, सलीम अंसारी, राकेश अग्रहरी, नरेश, अरुण यादव, हरिहर प्रसाद यादव, सईदुल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App