सोनभद्र

चेकडैम में डूबकर मासूम की मौत

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मधुबन गांव में शौच के लिए बाहर गए 10 वर्षीय मासूम की चेकडैम में डूबकर मौत हो गई। मृतक मासूम अंशु कुमार 10 पुत्र लाल बिहारी ग्राम परासपानी थाना धुरकी झारखंड जो अपने नाना श्याम देव पुत्र देवरूप गोड ग्राम मधुबन में रहकर कक्षा 2 में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे घर से 200 मीटर की दूरी पर चेकडैम के किनारे शौच के लिए गया हुआ था। चेकडैम पानी किनारे पैर फिसलने से मासूम अंशु डूब गया। जिसके बाद मृत्यु हो गई। उक्त घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मामा बालेश्वर ने बताया कि इकलौता भांजा पिछले तीन साल से अपने यहाँ रहकर करचाटोला के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। बहन फूलमती ने झारखंड से न पढ़ाई कराकर नाना के घर से बच्चों की देखभाल करा रही थी। लेकिन एक अनहोनी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उक्त घटना की सूचना मिलते ही झारखंड से अंशु के माँ सहित परिजन आ गए। वृहस्पतिवार को झारखंड अपने घर चले गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App