सोनभद्र

वन भूमि पर जुताई कर रहा ट्रैक्टर पकड़ा कर की विधि करवाई

विंढमगंज (सुमन गुप्ता) वन रेंज के अंतर्गत अति दुरुह जंगल व पहाड़ों से घिरा वन रेंज के अंतर्गत औराडंडी कंपार्टमेंट नंबर 2 में आरक्षित वन भूमि पर बीती रात्रि को एक ट्रैक्टर के द्वारा अवैध रूप से खेती करने के लिए जुताई कर रहे ट्रैक्टर को वन रेंजर इमरान खान के नेतृत्व में वन कर्मियों ने पकड़ा ,जिसे रेंज कार्यालय पर लाकर वन अधिनियम की धारा 5/26 एवं 69 के तहत कार्रवाई की गई है।
रेंजर इमरान खान ने बताया कि वन रेंज के अंतर्गत औराडंडी वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर दो में आरक्षित वन भूमि की जमीन पर कोन थाना क्षेत्र के भालू कुदर पूरानडीह निवासी रामलाल के द्वारा पांच अज्ञात महिला पुरुषों के साथ रात्रि लगभग 9:00 बजे ट्रेक्टर से अवैध रूप से वन भूमि की जुताई कर रहा था इसी बीच गश्ती के दौरान वन भूमि पर जुताई कर रहे स्थल पर पहुंच कर जुताई कर रहे हैं ट्रैक्टर को पकड़ा ही था की अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से ट्रैक्टर ड्राइवर व अज्ञात महिला व पुरुष जंगल की ओर भाग निकले ट्रैक्टर को वन रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा वन रेंज में स्थित वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध जूटान, अतिक्रमण, कटान नहीं होने देने के लिए वाउचर, दरोगा को सख्त हिदायत दी गई है ट्रैक्टर पकड़े जाने के दौरान वन दरोगा अवधेश कुमार, राहुल कुमार, विवेक कुमार सहित वाचक देवचंद मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App