सोनभद्र

इनोवा मे लदा 12 लाख के गाजा के साथ 2 तस्कर को म्योरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन मे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी म्योरपुर क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि तभी थाना बभनी से सूचना मिली कि थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत एक इनोवा कार द्वारा एक्सिडेन्ट करके म्योरपुर की तरफ निकली है जिस पर थाना प्रभारी म्योरपुर मय टीम द्वारा समय लगभग 13.10 बजे बघमन्दवा में सड़क किनारे जंगल से घेराबन्दी कर उक्त इनोवा कार संख्या UP70CX0776 से उड़ीसा प्रान्त से गांजा लोड़ करके प्रयागराज ले जा रहे दो बोरियों में कुल 64 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 12 लाख 82 हजार रुपये) के साथ 02 नफर अन्तर्रजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-77/2025 धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS Act व 319(2), 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग गांजा लेकर उड़िसा से आ रहे थे कि रास्ते में थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत हम लोगों की गाड़ी से टक्कर हो गयी जहां से बचते बचाते अपनी गाड़ी अनजान रास्ते की तरफ मोड़ दिये तथा मघमन्दवा जंगल में आकर अपनी गाड़ी आड़ में खड़ी करके कुछ समय व्यतीत कर रहे थे की आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ में बतायें कि हम लोग नंबर प्लेट बदलकर उड़िसा जाते हैं ताकि हमारी गाड़ी कोई पकड़ न पाये वहां से गांजा ले आते हैं तथा झूंसी प्रयागराज ले जाकर ऋतिक पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम गधियावा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ हाल पता झूसी प्रयागराज को दे देते हैं, वही गांजा का पैसा लगाते हैं। उनके साथ इस काम में और भी बड़े लोग शामिल हैं जिन्हें वही जानते हैं। हम लोगों का काम सिर्फ इतना है कि उड़िसा में फुलवानी का जड्डू पतारा से गांजा लेकर आते हैं तथा झूंसी में ऋतिक पाण्डेय को दे देते हैं और इस काम के लिए हम लोगों को प्रति चक्कर 20000/- रुपये ऋतिक पाण्डेय देता है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1- शक्ति कुमार गोस्वामी पुत्र नवीन कुमार गोस्वामी निवासी 6/440EWS विकास कॉलोनी झूंसी थाना झूंसी जनपद प्रयागराज
2- प्रवीण कुमार पुत्र फुलचन्द यादव निवासी वार्ड नं0-52 नियर गुड्डू लाज थाना झूंसी जनपद प्रयागराज

फरार आरोपी का विवरण
1- ऋतिक पाण्डेय पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम गधियावा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ हाल पता झूसी प्रयागराज।
2- जड्डू पतारा पुत्र अज्ञात निवासी फुलवानी उड़िसा।

बरामदगी करने वाली टीम का विवरण
1- थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। ।
3- हे0का0 अतुल कुमार यादव थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र ।
4- हे0का0 प्रदीप कुमार राय थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
5- का0 सोनू भारती थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
6- का0 संदीप पाल थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
7- का0 चालक अनिल कुमार थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App