सोनभद्र

अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया

अनपरा/सोनभद्र अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद कियाकिया। कर्बला की जंग व उसमें शहीद हुए इमाम हुसैन उनके 72 शहिदो की याद मे अनपरा मे मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मातम जुलूस निकाला गया। मुहर्रम पर निकले इस जुलूस मे या हुसैन या हुसैन की नारें से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस भी निकाला गया जो गली चौक चौराहे सड़को पर रुककर कर इमाम हुसैन की शहादत की कहानी बयां कर रहे थे जिसमे लाठियां व तलवार भांजकर अपना करतब दिखा रहे थे।

चाक चौबंद सुरक्षा के मद्देनजर अनपरा एसएचओ शिव प्रताप वर्मा,रेनुसागर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आये जिससे किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाये। जुलूस में क्षेत्र के सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आये।

अनपरा मे दिखा गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल। अनपरा मे मुहर्रम के जुलुस मे हिंदु समुदाय के लोग मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते दिखाई दिये। इस अवसर पर कमिटी के सदर अध्यक्ष,अयूब खान नाइला,सपा नेता रवि गौड बड़कू,जुल्फिकार अली, सहजाद अली ,इश्तियाक अहमद, राहत अली,जैनुल आब्दीन, वली अहमद सिद्दीकी, हफीज फुलील, जलालुद्दीन, इकराम अंसारी, ताज वारसी,के साथ सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App