सोनभद्र

डॉक्टर एक पेशा नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है:डॉ अनुपमा

O पंचशील मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल छपका में आयोजित हुई गोष्ठी

सोनभद्र(विकास द्विवेदी) पंचशील मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल छपका स्थित परिसर में मंगलवार को हॉस्पिट डायरेक्टर पवित मोर्चा ने डॉक्टर्स डे पर डाक्टरों को अगवस्त पुष्प गुच्छ करते हुए केक काट कर धूम धाम से मनाया गया डॉक्टर्स डे ।
वही मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ अनुपमा मौर्या ने बताया कि
डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है। हर साल डॉक्टर्स के समर्पण और योगदान को सम्मान देने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन साल में दो बार मनाते हैं, एक राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे (डॉक्टर्स डे एक ऐसा दिन है जो हमें याद दिलाता है कि डॉक्टर्स हमारे जीवन के अनदेखे रक्षक हैं। चाहे वो राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाए या वैश्विक, उनका योगदान हर सीमा से परे है। दोनों दिनों को मनाने का उद्देश्य एक ही है, चिकित्सकों का सम्मान। लेकिन इन दोनों चिकित्सक दिवस को मनाने की तारीख, इतिहास और आयोजन का स्तर अलग होता है।
वही डॉ अनुपमा मौर्या ने बताया कि राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे भारत में मनाया जाता है। हर साल राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाते हैं। यह दिन भारत के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में डॉक्टरों को समर्पित किया गया।इस दौरान डायरेक्टर पवित मोर्चा ने कहा कि देशभर में डॉक्टरों को सम्मानित किया जाता है। हॉस्पिटल्स और मेडिकल संस्थान कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जहां मरीज और संस्थाएं डॉक्टरों को धन्यवाद और सराहना देते हैं। 1 जुलाई को डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म और निधन। इसी उपलक्ष्य में यह दिन चुना गया।इस मौके पर डॉक्टर अंजनी कुमार सिंह, डॉ.सुशील कृष्णमूर्ति, डॉ.सौरभ सिंह, डॉ . अनिल जायसवाल, डॉ विवेक कुमार सिंह, डॉ, दीप नारायण आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App