सोनभद्र

डेढ वर्ष पूर्व माँ की हत्या कर फरार चल रहे एवं 25 हजार के इनामिया कलयुगी पुत्र को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार

ओबरा/सोनभद्र डेढ वर्ष पूर्व माँ की हत्या कर फरार चल रहे एवं 25 हजार के इनामिया कलयुगी पुत्र को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार।

ओबरा बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास आरोपी खेदू भुइया पुत्र लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड द्वारा घरेलू विवाद में अपनी सगी माँ श्री मती पुचिया देवी की हत्या कर के मौके से फरार हो गया था । इस सम्बन्ध मे मुकदमा अपराध संख्या 59/2024 धारा 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया गया किन्तु गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कारवाई करने के बाद आरोपी खेदु भुईया के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व मे 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देश के क्रम मे ओबरा क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा की पुलिस टीम ने अथक प्रयास से आरोपी खेदू भुइया पुत्र लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर पाटन पलामू झारखण्ड को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बिल्ली के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 राम सिंह यादव थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 सतोष कुमार पटेल, का0 प्रवीण राय, का0 राहुल गौड़, महिला आरक्षी रीनू, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App