सोनभद्र

वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे जेसीबी को किया जप्त

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता)वन रेंज के अंतर्गत अति दुरुह जंगल व पहाड़ों से घिरा ग्राम पंचायत करहीया के बगरवा गांव में बासीन बीट में वन विभाग की जमीन पर स्थानीय लोगों के सहयोग से कस्बे के ही जेसीबी की मदद से अवैध तरीके से जंगल की जमीन पर जुताई की जा रही थी, इसी बीच पहुंचे रेंजर ने मौके पर जुताई कर रहे जेसीबी को पकड़ कर वन रेंज कार्यालय में लाकर वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

रेंजर इमरान खान ने बताया कि बगरवा गांव के बासीन बीट में गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा खुद के जेसीबी से गांव के सुग्रीव यादव पुत्र जगदेव यादव, वासुदेव पुत्र रामकेश के कहने पर कई बीघा जमीन की जुताई अवैध तरीके से कर रहा था, जिसे आज सुबह लगभग 6:00 बजे पकड़ कर वन रेंज कार्यालय में लाकर वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में समुचित कार्रवाई की गई है। इस दौरान रेंजर समेत वन दरोगा अवधेश, राहुल, विवेक मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App