सोनभद्र

समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल जन चौपाल का कार्यक्रम बैरियर मैरेज हाल में आयोजित किया गया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल जन चौपाल का कार्यक्रम बैरियर मैरेज हाल में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि शंख लाल मांझी पूर्व सांसद पूर्व कैविनेट मंत्री रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सम्बोधन करते हुए कहा कि पिछलों दलितों अल्पसंख्यको की चिंता माननीय पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव किया करते थे उन्ही के पद चिन्हों पर चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एव पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह जी उसी मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। समाजवादी पार्टी आज लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं।
सपा सरकार ने 108 दिया, मछुआ समाज को नाव से लेकर बालू तक का टेंडर लेने का हक दिए थे।2027 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पुनः पुरानी प्रक्रिया पर कार्य किया जाएगा। प्रदेश में पीडीए से जुड़े लोगों का खुलेआम अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज जब आक्रोशित होता है तो सत्ता कामी ये प्रभुत्ववादी और उनके सगे साथी दिखावटी माफी का नाटक करते हैं। बाबा साहेब और उनके संविधान को अपमानित तथा खारिज करने वालो को हमेशा के लिए सत्ता से हटा देंगे । प्रभुत्वशाली एव प्रभुत्ववादी और उनके सगे साथी संविधान के समीक्षा के नाम पर आरक्षण को हटाने का मतलब नौकरी में आरक्षण का हक मारने का षड्यंत्र रचते हैं । जिनके मन्शुबो को पीडीए सफल नही होने देगा। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश यादव, रावटर्सगंज लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूव ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, कार्यक्रम का धन्यबाद ज्ञापन एव संचालन समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App