सोनभद्र

पिकअप और ट्रक के धक्के में दो लोग घायल

रेणुकूट से बभनी अण्डा लेकर जा रही थी पिकअप

पीआरबी की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) म्योरपुर थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ पर पिकअप और ट्रक के आमने सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों और पी आर बी की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भर्ती कराया गया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ पर रेणुकूट बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर तीन बजे करीब छत्तीसगढ़ की तरफ से जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर रेणुकूट की तरफ आ रही पिकअप से टकरा गई।जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों और पी आरबी पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भर्ती कराया गया जहां उपचार किया जा रहा है।घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।घटना के समय म्योरपुर वन रक्षक गोस्वामी अंकुर गिरी की मोटरसाइकिल पटरी पर थी वह भी क्षतिग्रस्त हो गयी।घायलों में अहमद अली मंसूर अली 48 मिर्जापुर सिविल लाइन ,व नूर मोहम्मद रज्जब अली 32 रेनूकुट सवार थे। पिकअप में अण्डा लदा था ।घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।

तमाशबीनो ने अण्डा का उठाया लुत्फ

नधिरा मोड़ पर पिकअप और ट्रक की टक्कर में पिंक अप पलटने के बाद ट्रक चालक भाग खड़ा हुआ।वही धीरे धीरे तमाशबीनों की भीड लगी गयी। लोगों ने जमकर अण्डा को लुतथ उठाया ।कोई प्लास्टिक तो कोई ट्रे में अण्डा ले कर जाता दिखा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App