सोनभद्र

चिकित्सक को नही मिला पैसा, तो नही लगाया हाथ मे प्लास्टर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी सीएचसी में तैनात ऑर्थो चिकित्सक का एक मामला सामने आते ही हड़कम्प मच गया। शुक्रवार को शिकायत करते हुए पीड़ित महेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नं 6 ने कहा कि 20 दिन पहले हमारा दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था। चिकित्सक द्वारा आयुष्मान कार्ड पूछ कर कच्ची प्लास्टर कर आयुष्मान कार्ड से 3300 रुपये निकाले गए। दुबारा 10 दिन बाद पक्की पलास्टर कराने गए महेंद्र शर्मा के हाथों में लगे कच्चे प्लास्टर को निकाल दिया। पक्की प्लास्टर के लिए रुपये मांगने लगे। महेंद्र शर्मा के पास पैसे नही होने की बात कहीं। चिकित्सक द्वारा पुराने प्लास्टर को जबरजस्ती थोपकर पुनः वैसे ही लगाकर वापस भेज दिया। यह घटना क्रम चिकित्सक के निजी आवास पर हुई। पीड़ित ने उक्त घटना की जानकारी जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम को देते हुए उचित कार्यवाही की मांग किया है। जुबेर आलम ने कहा कि ऐसे चिकित्सको के विरुद्ध कारवाई होना चाहिए सीएमओ से सेलफोन पर सम्पर्क करने के बाद कोई जबाब नही आया। इसकी जांच संबंधित लोंगो के प्रति कार्यवाही बहुत जरूरी है। चिकित्सक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से एक बार ही अप्रूवल हुआ है। दूसरी बार अप्रूबल नही होने के बाद बाहर दूसरे जगह पर कराया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App