सोनभद्र

जीवन का अनमोल खजाना स्वास्थ्य , करें योग रहें निरोग – योग गुरु

* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों मेंं गजब का दिखा उत्साह

दुद्धी (मदनमोहन तिवारी) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय टाऊन क्लब खेल मैदान पर शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षक योगेश्वर मुनि व डॉ अरुण विश्वास ने विविध योग एवं व्यायाम कराकर, उसके प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ बताये। कहा कि स्वास्थ्य जीवन का अनमोल खजाना है, इसे संरक्षित करने के लिए नियमित योग जरूरी है।इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,रोगमुक्त काया के लिए योग से बेहतर कुछ भी नही। योग को आज पूरे विश्व में मान्यता मिल चुकी है।चिकित्सा विज्ञान ने भी इसे कई गंभीर बीमारियों से बचाव का उत्तम एवं एकमात्र उपाय बताया है।

योग गुरु ने कहा कि हार्ट, सुगर, ब्लडप्रेशर जैसी गम्भीर बीमारियों का निदान प्राणायाम से सम्भव है, जिसके असंख्य प्रमाण हैं। वहीं चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि योगासन के नियमित अभ्यास से कई रोगों से मुक्ति भी मिल सकती है। सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव हो सकता है। योग के इसी फायदे से दुनियाभर को जागरुक करने के लिए विश्व योग दिवस मनाने की शुरुआत साल 2015 में पहली बार हुई। उसके बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। जिलामंत्री भाजपा दिलीप पांडेय ने कहा कि योग को हमे अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करना होगा। तभी अपने स्वास्थ्य के साथ साथ स्वस्थ भारत का सपना भी साकार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा दीपक शाह ने किया।अंत मे चेयरमैन श्री मोहन ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम से सम्मान किया।कार्यक्रम संयोजक मनीष जायसवाल ने सबका आभार जताया। योग साधना में मुख्य रूप से भाजपा नेता रामेश्वर राय, डॉ के के चौरसिया, मोनू सिंह, अमरनाथ जायसवाल, अरुणोदय जौहरी, सुरेंद्र कुमार गुप्त, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू व सुमित सोनी, संदीप गुप्ता, अंशुमान राय,पीयूष कसेरा,मीरा गोंड़ समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App