सोनभद्र

“सभी करें योग; सभी रहें नीरोग” — राजकुमार

बीजपुर(सोनभद्र) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक रूप से योग किया गया। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य राजकुमार ने प्रसिद्ध योग शिक्षिका प्रभा पांडे को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री राजकुमार ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि हमारे विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रत्येक दिन योगाभ्यास विद्यार्थियों को कराया जाता है। मैं स्वयं नियमित रूप से योगा करता हूं और मेरा अनुभव कहता है कि जो भी व्यक्ति प्रतिदिन योगाभ्यास करेगा उसे अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी। आज ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी यह संदेश देना चाहती है कि “सभी करें योग; सभी रहें नीरोग।” तत्पश्चात प्रसिद्ध योग शिक्षिका प्रभा पांडे ने योग के महत्व को समझाते हुए सभी को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करने की सलाह दी।

प्रभा पांडे ने बताया कि भारत में वैदिक काल से हीं योग करने की परंपरा रही है; लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को स्थापित करवाने का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है जिनके प्रयास से आज पूरे संसार में योग दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया के अधिकांश देशों के लोग योग को अपना रहे हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘एक धरती एक स्वास्थ्य’ है।हम सभी को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। प्राणायाम का अभ्यास अवश्य करें; यह विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। इससे विषय को समझने और लंबे समय तक याद रखने की क्षमता बढ़ती है। नियमित रूप से प्राणायाम करने से फेफड़ा और हृदय तो मजबूत होता हीं है; त्वचा में भी निखार आती है। नियमित रूप से योग करने से शरीर में रोग निरोधक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि डीएवी प्रांगण से मैं यह आह्वान करती हूं कि स्त्री हों या पुरुष, बच्चे हों या बुजुर्ग सभी नियमित रूप से योग करें और स्वस्थ रहकर अपने एवं अपने परिवार तथा राष्ट्र के विकास में अहम् योगदान दें। इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स प्रशांत शाही, तन्वी तिवारी, अंजली सिंह, ध्रुव वत्स, अभय मिश्रा, अर्पित कुमार आदि ने विशेष रूप से भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App