सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद परियोजना में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह कल्याण केंद्र परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परियोजना निवासियों की उपस्थिति में सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक (रिहंद) श्री अनिल श्रीवास्तव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति एवं संतुलन में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” वैश्विक एकता और समग्र स्वास्थ्य की आवश्यकता को दर्शाती है।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, और अपने परिवार, विशेषकर बच्चों को भी इसके महत्व से अवगत कराएं। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव और जीवन की चुनौतियों से निपटने की शक्ति भी प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App