सोनभद्र

मोखना पुल टूटने के कगार पर चार गाँव के सैकड़ों लोग होंगे प्रभावित कार्रवाई की माँग

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र के डोडहर गाँव टोला मोखना में मोखना नाला पर बना पुल बरसात के कारण टूटने के कगार पर पहुँच गया है।समय रहते अगर अधिकारी संज्ञान नही लिए तो चार गाँवों के ग्रामीणों स्कूली बच्चों श्रमिकों सहित तमाम लोगों के आवागमन के लिए मुसीबत बन सकती है। ग्रामीण रामशंकर बैश्य लक्ष्मण प्रसाद जगत प्रसाद सुभाष चंद जायसवाल सुदर्शन जायसवाल कन्हैया लाल लालचंद दिनेश गुप्ता रामचन्द्र गुप्ता भोला शंकर ईश्वर प्रसाद दिनेश जायसवाल सुनील गुप्ता रामधन गुप्ता श्रवण कुमार रामसजीवन रामसागर गुप्ता श्यामबाबू रामबाबू सहित दर्जनों लोगों का आरोप है कि यह सड़क और पुल गाँव के एक किसान की जमीन में 20 साल पहले बना है इस सम्पर्क सड़क से बीजपुर जरहा खम्हरिया डुमरचुआ नेमना सहित अन्य गाँवो के रहवासियों के लिए कम दूरी का सुगम मार्ग है।बताया गया कि उपरोक्त किसान ने पिछले साल पुल की दीवार के पास में मिट्टी जेसीबी मशीन से खुदाई करा दिया तब से पुल जर्जर अवस्था मे पहुँच गया है।

ग्रामीणों ने इस सम्बंध में खण्ड बिकास अधिकारी म्योरपुर सहित जनसुनवाई पोर्टल में भी किया लेकिन किसी ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई की बजाय रद्दी में फेंक दिया।बताया गया कि किसान ने इस लिए पुल की दीवाल का खुदाई कराया कि उनके धान की खेती बर्वाद होती थी।ग्रामीणों ने बताया कि पुल का कुछ हिस्सा झुक गया है अगर आगे और तेज बरसात होती है तो कभी भी यह पुल टूट कर बह जाएगा।लगभग 150 मीटर लंबा बने इस पुल से प्रति दिन रिहन्द परियोजना में सैकड़ो श्रमिक स्कूल के बच्चे ग्रामीण महिलाएं सहित छोटी बड़ी दर्जनों वाहन प्रति दिन इस सम्पर्क सड़क से आते जाते हैं।अगर तत्काल सुरक्षा उपाय नही किया गया तो यह पुल लोगो के लिए मुसीबत बन सकता है।जेई पीडब्ल्यूडी विनोद भारती ने कहा कि शनिवार को पुल का निरिक्षण कर समुचित उपाय किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App