सोनभद्र

अनपरा पुलिस ने डीएवी अनपरा के शिक्षक को डिजिटल अरेस्टिंग ठगी से बचाया

अनपरा/सोनभद्र अनपरा पुलिस ने डीएवी अनपरा के शिक्षक को डिजिटल अरेस्टिंग ठगी से बचाया।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के द्वारा डिजिटल अरेस्टिंग ठगी से बचाव व इससे सम्बन्धित प्रकरण में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व रोकथाम हेतु पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण मे अनपरा एसएचओ शिव प्रताप वर्मा ने डीएवी इंटर कालेज अनपरा में गणित के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र राम शास्त्री मिश्रा निवासी अनपरा तापीय परियोजना को साइबर ठगों ने फोन कर ठाणे (मुंबई) के एसपी होने का दावा किया। ठगों ने उन पर अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाया और व्हाट्सएप पर फर्जी अरेस्ट वारंट, एआई निर्मित फोटो वीडियो भेजकर पैसे मांगते हुये धमकी दिया।

शिक्षक ने डर के तत्काल एचडीएफसी बैंक से 4 लाख रुपये का लोन लिया। बैंक कर्मचारी अनिल और दीपक, जो शिक्षक के पूर्व छात्र हैं, उन्होनें उनकी घबराहट भांपकर मैनेजर अशोक गुप्ता को सूचित किया। उसी समय शिक्षक की बेटी स्मृति मिश्रा ने थाना अनपरा पर फोन चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। शिव प्रताप वर्मा ने सर्विलांस सेल से लोकेशन ट्रेस किया तो मोबाइल फोन शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा उपरोक्त के पास उनके आवास पर पाया, जहां वे ठगों से बात कर रहे थे। पुलिस और बैंक की कारवाई से शिक्षक का एचडीएफसी व केनरा बैंक खाता सीज कर लाखों रुपये की ठगी रोका गया। शिक्षक का मोबाइल फार्मेट किया गया। अनपरा पुलिस की सूझबूझ व सतर्कता की वजह से धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा को डिजिटल अरेस्टिंग व साइबर ठगी से बचाया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App