सोनभद्र

म्योरपुर थाना समाधान दिवस में आए 17 मामले में 4 का हुआ निस्तारण

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) म्योरपुर में थाना समाधान दिवस थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।जिसमें कुल 17 मामले आये अधिकांश मामले भूमि संबंधित रहे, दोनों पक्षों की बात सुनते हुए 4 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया शेष मामले के निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष द्वारा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेज कर निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।थानाध्यक्ष ने आए फरियादियों की पूरी समस्या सुनते हुए उनका समाधान किया।बरसात का आगमन होने वाला है समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामले की भीड़ बढ़ने लगी है।थानाध्यक्ष ने सभी लोगों को कहा कि प्रत्येक मामले का त्वरित समाधान किया जाएगा शांति और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।शासन की मंशानुरूप जनता को न्याय दिलाना प्राथमिकता में है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विजय कुमार,रामनाथ यादव,वृज बिहारी मौर्य लेखपाल अमरजीत,रंजय यादव,अनूप यादव,राघवेंद्र,मनोज कनौजिया,लिलासी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार,दारोगा कृष्णानंद सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार करोड़ो की लागत से श्री पंचदेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर 12 वर्षों में गरीब किसान युवा और महिलाओ के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये - नंदलाल गुप्ता
Download App