सोनभद्र

दुद्धी पुलिस ने 3 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार 35 गोवंश बरामद

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी पुलिस ने 3 पशु तस्कर को किया गिरफ्तार 35 गोवंश बरामद। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री प्रदीप सिंह चंदेल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना दुद्धी पुलिस द्वारा दिनांक 14.06.2025 को मुखबिर खास के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गो तस्कर, गोवंश को सिंगरौली मध्य प्रदेश के खुदार से खरीद कर धुरकी बाजार जनपद गढ़वा झारखण्ड लेकर जाने वाले है। उक्त प्राप्त सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा किरमा नाला ग्राम गोहड़ा में गाढ़ा बन्दी कर 35 राशि गोवंश (बैल) बरामद कर 03 नफर गो तस्करों 01. सफीउद्दीन पुत्र नसरुद्दीन 02. अकलू साव पुत्र स्व0 धनुक साव निवासीगण खाला थाना धुरकी जनपद गढ़वा झारखण्ड, 03. भरत यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी बरखोहरा थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र को समय करीब 04.10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0- 167/2025 धारा 3/5ए, 5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. सफीउद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी खाला थाना धुरकी जनपद गढ़वा झारखण्ड।
02. अकलू साव पुत्र स्व0 धनुक साव निवासी खाला थाना धुरकी जनपद गढ़वा झारखण्ड।
03. भरत यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी बरखोहरा थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण
35 राशि गौवंश ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
01. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र मय हमराह पुलिस बल।
02. चौकी प्रभारी अमवार मक्खन लाल थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र मय हमराही पुलिस बल।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App