सोनभद्र

सर्पदंश से विवाहिता की मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के टोला पौथीपाथर निवासी विवाहिता की शनिवार को सर्पदंश से मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार जरहा गावँ के टोला पौथीपाथर निवासी स्मिता देवी (25) पत्नी लालबाबू शनिवार को करीब चार बजे अपने घर में साफ सफाई कर रही थी तभी बक्से के नीचे छिपकर बैठे किसी विषैले सर्प ने पैर के अंगुठे में डस लिया। परिजनों का कहना है कि हमलोगो को जैसे ही सूचना मिली उसे लेकर तत्काल रिहंद चिकित्सालय गए जहां पर डाक्टर न होने का हवाला देकर रेफर कर दिया गया तत्काल वहां से बभनी अस्पताल और फिर सीएचसी म्योरपुर ले गए लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने मृत कर घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार विवाहिता की मौत सांप काटने से हो गई है। मृतका का मायका दुद्धि में है और उसकी एक लड़की है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि अभी तक उनको कोई सूचना नही मिली हैं सूचना मिलती हैं तो विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App