सोनभद्र

म्योरपुर थाना समाधान दिवस में आए 17 मामले में 4 का हुआ निस्तारण

अधिकतर मामले भूमि विवाद संबंधी आए
म्योरपुर,सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
शनिवार को थाना म्योरपुर में थाना समाधान दिवस थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।जिसमें कुल 17 मामले आये अधिकांश मामले भूमि संबंधित रहे, दोनों पक्षों की बात सुनते हुए 4 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया शेष मामले के निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष द्वारा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेज कर निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिया गयाहै।थानाध्यक्ष ने आए फरियादियों की पूरी समस्या सुनते हुए उनका समाधान किया।बरसात का आगमन होने वाला है समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामले की भीड़ बढ़ने लगी है।थानाध्यक्ष ने सभी लोगों को कहा कि प्रत्येक मामले का त्वरित समाधान किया जाएगा शांति और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।शासन की मंशानुरूप जनता को न्याय दिलाना प्राथमिकता में है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विजय कुमार,रामनाथ यादव,वृज बिहारी मौर्य लेखपाल अमरजीत,रंजय यादव,अनूप यादव,राघवेंद्र,मनोज कनौजिया,लिलासी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार,दारोगा कृष्णानंद सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App