सोनभद्र

भाजपा शक्तिनगर मण्डल की नई कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं का हुआ गठन।

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) भाजपा के शक्तिनगर मण्डल की नई कार्यकारिणी के गठन की बुधवार को घोषणा हुई, जिसमें कुछ पदाधिकारियों को दोबारा पूर्व पद पर जिम्मेदारी दी गई तो कुछ नए चेहरों को मौका मिला।
बताते चलें कि काफी दिनों से गठन की घोषणा के कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी ने आज घोषणा कर विकास को गति देने के लिए एक और कदम बढ़ाने का कार्य किया है। सुरेन्द्र अग्रहरि को मण्डल उपाध्यक्ष पद पर पुनः जिम्मेदारी दी गई, वहीं ईश्वरी प्रसाद को मण्डल मंत्री से पदोन्नति कर मण्डल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। ताराचंद गुर्जर को युवामोर्चा मण्डल महामंत्री से मंडल महामंत्री पद से नवाजा गया। इसी क्रम में रामदयाल वैश्य को मण्डल मंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन गर्ग, पूर्व सेक्टर संयोजक संजय गुप्ता, जगमोहन सिंह गोंड, संदेश गुर्जर, पशुराम गुर्जर, अनिल वैश्य, रविंदर गुप्ता, जुगुल किशोर, चंदन गुप्ता, देवधारी गुप्ता, गणेश गुप्ता, रामविचार सिंह गोंड (जिला पंचायत सदस्य जरहा), राजाराम वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App