सोनभद्र

पांच बच्चों की माँ को पति ने झगड़ा कर काटा कान, रिफर

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी/विवेक जौहरी) पाँच बच्चों की से रात को दो बजे पैसे नही मिलने पर पत्नी का कान काटकर जख्मी कर दिया। पीड़िता के भाई ने सीएचसी में भर्ती कर उपचार कराया। पीड़िता के भाई सत्यम अग्रहरी उर्फ गोलू ने बताया कि पिछले पांच साल से दुद्धी में ही रहकर चाट फुल्की की दुकान लगाकर अपना जीवकोपार्जन करते हैं। हमारी बहन रूबी देवी 35 पत्नी चंदन अग्रहरी निवासी वार्ड नं 1 रोजाना की तरह प्रताड़ित हुआ करती थी। लेकिन झगड़ा की बात बहुत कम बताया करती थी। मेरे जीजा चंदन मोटर, पंखा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक मशीनों के मिस्त्री हैं। देर रात को घर मे नशे से धुत होकर लड़ाई झगड़ा करने लगे। मंगलवार की रात करीब दो बजे अचानक एक मोटर बाइंडिंग का पैसा अपनी पत्नी से मांगने लगा। उसी बीच अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट करने लगे। बहन रूबी ने डायल 112 को बुलाई। लेकिन डायल 112 के पुलिकर्मियों द्वारा समझा कर वापस चले गए। दुबारा फिर से झगड़ा करते हुए दाहिने काट को बुरी तरह से दांत से काट लिया। जिससे कान कटने से लटक गया। उक्त घटना की जानकारी अपने भाई को दिया। भाई ने तत्काल सीएचसी में भर्ती कर उपचार कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते ही जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए मुकदमा दर्ज करने का अपील भी किया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पीड़िता के तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस पीड़िता के साथ जांच में जुटी हुई है। पुलिस केस दर्ज कर उचित कार्यवाही करेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App