सोनभद्र

बाइक सवार युवक की मौत, साथी हुआ गंभीर

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में वृहस्पतिवार की तड़के अनियंत्रित बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ग्रामीणों ने साथ मे गए ज़ख्मी युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। बुधवार को अमर 28 पुत्र शंकर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से साथी युवक कल्लू 26 पुत्र रवि कुमार निवासी डूमरडीहा के साथ मनबसा गांव में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में गया हुआ था। बृहस्पतिवार को तड़के अपने घर वापस लौट रहा था। कि झारोखुर्द गांव।पहुँचते ही बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे रखें ईंटो के ढेर से टकरा गया। टकराने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों ने देखा कि युवक अमर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कल्लू बुरी तरह से घायल हो गया है। ग्रामीणों ने घायल कल्लू को एम्बुलेंस से भेजकर सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। उक्त घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए दुद्धी भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार को ही बाइक से एक कार्यक्रम में गया हुआ था। सात साल पहले अमर की शादी हुई थी। जिससे एक लड़का रितिक 6 है। पत्नी अलग हो गई है। मृतक अमर के चार भाई है। सभी मजदूरी का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App