सोनभद्र

चंकबदी विभाग के अधिकारियो ने रेलवे के बाउंड्रीवाल का कार्य कराया बंद

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चकबन्दी प्रकिया के दौरान रेलवे विभाग द्वारा हस्तलिखित अभिलेखो के आधार पर ग्राम पंचायत मारकुंडी एंव राजस्व गांव अवई मे कई जा रही बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर किसानो के नाराजगी एंव कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन का बडा असर हुआ है चंकबदी एंव राजस्व विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने जमकर विरोध करते हुए कहा की रेलवे विभाग बिना तरमील व पड़ताल जमीनों पर स्थाई निर्माण किया जा रहा है। जिससे किसानो को आर्थिक क्षति के साथ घोर परेशानी हो रही है इस दरम्यान चकबन्दी विभाग के अधिकारीगण ने रेलवे के अधिकारियों से कहा गया कि हम आपके हस्तलेखीय अभिलेखों को नहीं मानेंगे, क्योंकि इससे गांव के किसानों की जमीन प्रभावित हो रही है और रेलवे अपनी जमीन के बाबत पुख्ता अभिलेख प्रस्तुत करे।

इस दरम्यान राजस्व एवं चकबन्दी विभाग के अधिकारियों की मध्यस्थता से ग्रामीणों व रेलवे के बीच आम सहमति बनी कि जब तक गांव में चकबन्दी प्रक्रिया के तहत तरमीम व पड़ताल का कार्य पूर्ण नहीं कर लिया जाता, तब तक रेलवे विभाग द्वारा कोई स्थाई निर्माण नहीं किया जायेगा। इस मौके पर राजस्व, चकबन्दी व रेलवे विभाग के साथ-साथ ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव, सन्तताल यादव, सुखनन्दन पाल, विजयी शर्मा, सुखराज धोबी, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, भूषन यादव, त्रिलोकी यादव आदि कृषकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App